रानीखेत। लगातार चौथी बार ताड़ीखेत के ब्लॉक अध्यक्ष चुने जाने पर डॉक्टर शिवराज सिंह बिष्ट का राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला में भव्य स्वागत किया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय के शाखा अध्यक्ष मनमोहन सिंह देव ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेट किया और विद्यालय के शाखा मंत्री संदीप गोरख ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
मंच का संचालन करते हुए शंभू गिरी गोस्वामी ने बताया कि डॉक्टर शिवराज सिंह बेस्ट लगातार चौथी बार ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं।
डाँक्टर शिवराज सिंह बिष्ट छात्रों एवं शिक्षकों के हक के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वर्तमान में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत के द्वारा चलाया जा रहा नव चेतना अभियान के चीफ कोऑर्डिनेटर भी हैं।
डॉक्टर शिवराज सिंह बिष्ट ने कहा कि मैं भविष्य में भी शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहूंगा और छात्रों एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की समस्याओं का हल निकालने का प्रयत्न करते रहूंगा।
इसके पश्चात रानीखेत इंटर कॉलेज रानीखेत, रा.इ.का. कुनिलाखेत में भी शिवराज सिंह बिष्ट का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य सुनील मसीह, प्रधानाचार्य देवेंद्र नेगी, वरिष्ठ अध्यापक शंभू गिरी गोस्वामी, बहादुर सिंह बिष्ट, मनोज कुमार, दीप आर्य, हेमंत अग्रवाल, अजय चंद, अनूप दास, ललित बिष्ट, मुकेश पांडे, मनोज पाल सहित विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं मौजूद रही।
