अल्मोड़ा : तल्ला सल्ट महाविद्यालय में ‘फूलदेई’ पर ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन

Share the News

अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट, अल्मोड़ा में लोकपर्व ‘फूलदेई’ के उपलक्ष्य में अंग्रेजी विभाग की ओर से ऐपण (रंगोली) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड की पारंपरिक लोक कला ऐपण का संरक्षण, संवर्धन और युवा पीढ़ी में इसके प्रति रुचि जागृत करना रहा।

प्रतियोगिता में कुल 7 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कु. कल्पना ने प्रथम स्थान, कु. रेनू ने द्वितीय स्थान तथा कु. आरजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. गिरीश चन्द्र ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विभाग प्रभारी डॉ. रितिका गिरी गोस्वामी ने स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेना आवश्यक है।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. गरिमा पाण्डेय, डॉ. अंकित मनोड़ी और श्री अखलाश कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

See also  रानीखेत : चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को लेकर आंदोलन जारी
error: Content is protected !!