राष्ट्रपति भवन पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, द्रौपदी मुर्मू को सौंपी बजट कॉपी, आज संसद में करेंगी पेश

Share from here

बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी, जानिए क्या है इस परंपरा का महत्व

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लोकसभा में आज पेश किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठवां आम बजट आज पेश करेंगी।

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को दही-चीनी भी खिलाई।

लोकसभा के पटल पर बजट पेश करने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

इस दौरान वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू से बजट पेश करने के लिए मंजूरी मांगी। राष्ट्रपति ने बजट को अपनी मंजूरी देते हुए वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

केद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी 3.0 का पहला बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंच चुकी है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को वित्त मंत्री ने बजट का कॉपी सौंप दिया है।

राष्ट्रपति वित्त मंत्री को दही चीनी खिलाकर संसद के लिए विदा करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार 8वां बार बजट पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र शुक्रवार यानी 31 जनवरी से प्रारंभ हो चुका है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। वहीं वित्त मंत्री आज यानी शनिवार (1 फरवरी) को देश का बहुप्रतीक्षित केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

वित्त मंत्री थोड़ी देर में संसद पहुंचेंगी और बजट प्रस्तुत करेंगी। वित्त मंत्री अपना आठवां बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही वो सबसे अधिक बार बजट पेश करने वाली वित्त मंत्री बन जाएंगी। वित्त मंत्री फिलहाल राष्ट्रपति भवन में हैं।

बीते दिन पीएम मोदी ने बजट को लेकर कई संकेत दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मानपूर्ण जीवन को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने संकेत दिया कि इस बजट में नारी शक्ति के सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। पीएम मोदी ने यह स्पष्ट किया कि पंथ और संप्रदाय के भेद से ऊपर उठकर हर महिला को समान अधिकार और सम्मान मिलेगा।

बजट पेश होने से एक दिन पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के दृष्टिकोण को साझा करते हुए संकेत दिए कि इस बार गरीबों, मध्यम वर्ग और महिलाओं के लिए नई योजनाओं और पहलों की घोषणा हो सकती है। इससे आम जनता में बजट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

यह बजट ऐसे समय में आ रहा है जब चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP वृद्धि दर घटकर 6.4% पर आने का अनुमान है, जो पिछले चार वर्षों का सबसे निचला स्तर है। आर्थिक सर्वेक्षण में अनुमान लगाया गया है कि वित्त वर्ष 2025-26 में GDP वृद्धि दर 6.3% से 6.8% के बीच रहेगी। यह दर विकसित राष्ट्र बनने के लिए आवश्यक वृद्धि दर से काफी कम मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब और मध्यम वर्ग के उत्थान के लिए सकारात्मक संकेत दिए हैं। इससे यह उम्मीद की जा रही है कि बजट में आयकर में कुछ राहत दी जा सकती है, विशेष रूप से निम्न मध्यम वर्ग को कुछ छूट मिलने की संभावना है।

आर्थिक सर्वेक्षण में यह भी चेतावनी दी गई है कि अमेरिकी स्टॉक मार्केट में किसी भी प्रकार के बदलाव का असर भारतीय बाजार पर पड़ सकता है। इस संदर्भ में, नीति निर्माताओं को सतर्क और रणनीतिक रूप से तैयार रहने की आवश्यकता होगी।

अब सभी की नजरें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण पर टिकी हैं, जिसमें यह देखा जाएगा कि सरकार आर्थिक विकास को गति देने के लिए कौन-कौन से कदम उठाती है।


Share from here
See also  महाकुंभ में नाव चलाने वाले परिवार ने की 30 करोड़ रुपये की कमाई, सुनकर उड़ गए न होश, रोजाना की इनकम भी लाखों में
error: Content is protected !!