रानीखेत : विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ 2026 का भव्य आयोजन।

Share the News

 ताड़ीखेत के श्रद्धानंद खेल मैदान में विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ 2026 का भव्य आयोजन

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। विकासखण्ड ताड़ीखेत के श्रद्धानंद खेल मैदान में विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ 2026 का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्रीय विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।जिसके बाद ब्लॉक के विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

बता दे खेल को महत्व देते हुए सभी विधानसभाओं मे विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे आज विकासखण्ड ताड़ीखेत के श्रद्धानंद खेल मैदान मे इसकी शुरुआत हो गई है। जोकि 4 जनवरी से 8 जनवरी तक चलेगा। जहा पर हर न्याय पंचायत स्तर से प्रथम स्थान प्राप्त चयनित बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिसमे प्रथम दिन अंडर-14 एवं अंडर-19 (बालक-बालिका) एथलेटिक्स, दुसरे दिन खो-खो एवं मुर्गा झपट व अगले दो दिनों मे वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं करवाई जायेगी। वही आज 3000 मीटर दौड मे बालक वर्ग मे मानस प्रथम, अतुल द्वितीय व आयुष तृतीय व बालिका वर्ग मे गरिमा प्रथम, रिक्कू द्वितीय व गीता नेगी तृतीय रही। जिसके बाद मुख्य अतिथि विधायक डाँ. प्रमोद नैनवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

क्षेत्रीय विधायक डाँ. प्रमोद नैनवाल ने अपने संबोधन मे विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ 2026 आयोजन के लिए क्षेत्रीय युवा कल्याण, शिक्षकों की पूरी टीम व प्रतिभाग कर रहे सभी बच्चों को शुभकामनाए प्रेषित करते हुए कहा कि आने वाले दिन खिलाड़ियों के ही है।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी तारा चंद, कनिष्ठ प्रमुख जीवन चन्द्र बुधानी, डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट, ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक ताड़ीखेत, विकेंद कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, मयंक शर्मा व्यायाम प्रशिक्षक, युवा कल्याण विभाग, किशन सिंह भंडारी खेल समन्वयक, लक्ष्मण सिंह परगाई प्रधानाचार्य, राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय ताड़ीखेत, मनमोहन सिंह देव, भवर सिंह, संजय लोहनी, कृष्ण कुमार उपाध्याय, गणेश बुधानी, प्रताप नेगी, यशोदा काण्डपाल सहित शिक्षकगण व विभिन्न विद्यालय के बच्चें उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन दीपक बिष्ट व रमेश चन्द्र बिष्ट द्वारा किया गया।

See also  अल्मोड़ा के ध्रुव रावत ने युगांडा इंटरनेशनल में जीता रजत
error: Content is protected !!