अल्मोड़ा : कुणीधार मानिला महाविद्यालय में एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ, 23 से 29 मार्च तक चलेंगे कार्यक्रम

Share the News

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला, अल्मोड़ा में एन.एस.एस. विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ, 23 से 29 मार्च 2026 तक लगेगा विशेष शिविर।
अल्मोड़ा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह शिविर 23 मार्च से 29 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जी.एस. यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रतिनिधि बीना भट्ट उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ अंजू निगम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें प्राचार्य, मुख्य अतिथि एवं प्राध्यापकगण शामिल रहे। इसके पश्चात स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया और एनएसएस गीत का सामूहिक गायन किया।
डॉ. अंजू निगम ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आगामी सात दिनों में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों को अनुशासन में रहकर कार्य करने और टीम भावना के साथ योगदान देने का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ गार्गी लोहनी ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। वहीं डॉ संजय कुमार, डॉ जितेंद्र प्रसाद, डॉ शैफाली सक्सेना, डॉ रेखा एवं डॉ प्रियंका बेलवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और व्यक्तित्व विकास पर अपने विचार साझा किए तथा शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में डॉ नरेश लाल, भूपाल सिंह, गंगा देवी सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

See also  सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे का सरकार और सिस्टम पर तीखा प्रहार; पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!