रानीखेत में करन माहरा ने धर्मशाला समिति को भेंट कीं 80 रजाइयाँ, जरूरतमंदों की मदद का दिया संदेश

Share the News

रानीखेत। समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए करन माहरा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस एवं CWC सदस्य) ने शिव मंदिर धर्मशाला समिति को 80 रजाइयाँ भेंट कीं। इस पहल का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी केवल शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसे सेवा के रूप में धरातल पर उतारना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य है और इसी भावना के साथ ऐसे कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने भी भविष्य में इस तरह के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके। अंत में सभी ने ईश्वर से समाज को संवेदनशील और सशक्त बनाने की प्रार्थना की।

इस दौरान शिव मंदिर एवं धर्मशाला समिति के अध्यक्ष कैलाश पांडेय, कोषाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, सह-सचिव अगस्त लाल साह, दिनेश अग्रवाल, लेखा निरीक्षक पूरन नेगी, प्रदीप गुप्ता, प्रबंधक रमेश अधिकारी, मुक्तिधाम सचिव मोहन बिष्ट, महिला सत्संग समिति की विमला पांडेय, आशा अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, गीता नेगी, कुसुम गर्ग सहित कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार और पंकज गुरुरानी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

See also  मुस्कान से भी बड़ी जल्लाद निकली मेरठ की यह महिला, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या फिर 10 बार सांप से डसवाया
error: Content is protected !!