अल्मोड़ा : ब्लॉक संसाधन केंद्र धौलादेवी में maths wizard/ Spell genius/अबेकस / निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का आयोजन

Share the News

अल्मोड़ा। ब्लॉक संसाधन केंद्र धौलादेवी में maths wizard/ Spell genius/अबेकस / निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें विकासखंड के अन्तर्गत सभी प्रथम स्थान प्राप्त विद्यालयों के बच्चों द्वारा पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग किया गया, 

Maths wizard प्रतियोगिता में युवराज सिंह रा प्रा वि नैनी ने प्रथम स्थान, मनीष उप्रेती रा प्रा वि चिल ने द्वितीय स्थान एवं बबलू पाण्डेय रा प्रा वि कलौटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Spell genius प्रतियोगिता में लक्ष्य बनौला रा प्रा वि सैला ने प्रथम, कुणाल रा प्रा वि kimnakanda ने द्वितीय स्थान एवं राज त्रिलोकी रा प्रा वि जागेश्वर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अबेकस प्रतियोगिता में तनुजा रा प्रा वि बिरकोला ने प्रथम स्थान, दिवाकर सिंह बिष्ट रा प्रा वि पोखरी ने द्वितीय स्थान एवं गौरव नाथ रा प्रा वि जागेश्वर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में योगेश सिंह बिष्ट रा प्रा वि बालीखेत 206/250 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार को बीआरसी /उप/खण्ड शिक्षा अधिकारी धौलादेवी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

द्वितीय स्थान पर भारती पाटनी रा प्रा वि लतोली अगेरा 181/250 एवं प्राची नैनवाल रा प्रा वि साननी 152/250 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों को उप शिक्षा अधिकारी धौलादेवी दीक्षा बेलवाल द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में सभी सफल छात्रों को विकासखंड धौलादेवी के सभी शिक्षकों की ओर ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयां।

सभी प्रथम स्थान प्राप्त छात्र कल दिनांक 24/12/2025 को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में प्रतिभाग करेंगे। 

See also  हल्द्वानी : आचार्य पवन पाठक  द्वारा एक नये पंचांग “श्री बुद्धि बल्लभ पंचांग “ का विमोचन
error: Content is protected !!