रानीखेत : धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखण्ड ताड़ीखेत मे बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन। 

Share the News

रानीखेत में “4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर, योजनाओं की दी गई जानकारी

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

 रानीखेत। धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” थीम के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड ताड़ीखेत के श्रद्धानंद मैदान में आज एक भव्य बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। जिसके बाद शिविर मे विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। वही विभागीय अधिकारीयों द्वारा जनसामान्य को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं प्रदान की गईं। 

कार्यक्रम के दौरान खण्ड विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में विगत चार वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होने ब्लॉक के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ का विस्तार से वर्णन किया।

इस अवसर पर तहसीलदार दीपिका आर्या, नायब तहसीलदार राजेन्द्र सिंह अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तारा चंद, जिला पंचायत सदस्य शान्ति उप्रैती, जिला पंचायत सदस्य हिमांशु कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला रावत, ज्येष्ट प्रमुख सोनी भगत, कनिष्ठ प्रमुख जीवन चन्द्र बुदानी, पूर्व ग्राम प्रधान मंजीत भगत, ध्यान सिंह नेगी, ललित मेहरा, शंकर राम, गणेश राम सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय जनता एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

See also  ‘एपस्टीन फाइल्स’ से दुनिया में भूचाल: 30 लाख पन्नों के खुलासे, 10 देशों में इस्तीफे, 80 से ज्यादा ताकतवर लोगों पर जांच
error: Content is protected !!