हल्द्वानी : खुदी हुई सडकों के पुनर्निर्माण के लिए पीलीकोठी वासियों के साथ पहाड़ी आर्मी ने दिया ज्ञापन,दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Share the News

हल्द्वानी‌। खुदी हुई सडकों के पुनर्निर्माण के लिए बाराही कालोनी, पीलीकोठी वासियों के साथ पहाड़ी आर्मी ने दिया ज्ञापन, कालोनी वासियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

पहाडी आर्मी उत्तराखंड जिला नैनीताल अध्यक्ष राजेंद्र। कांडपाल के नेतृत में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपाl ज्ञापन में बाराही कालोनी, पीलीकोठी की सड़कों के पुनर्निर्माण करने के लिए चेतावनी दी है अन्यथा कालोनी वासी उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

पहाडी आर्मी उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने कहा कि पूरी सडक टूटी हुई है और लगातार दुर्घटनाओं का शिकार कालोनी वाले हो रहे हैं।

महिला जिला अध्यक्ष पहाडी आर्मी प्रेमा मेर ने कहा कि पूरी सडकों पर पानी का भराव होने से कीचड़ हो रहा है, महिलाओं का, बुजुर्ग का चलना मुश्किल हो रहा है।

पहाड़ी आर्मी संगठन के नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पहाडी हिंदू ने कहा कि रोड में छोटी छोटी रोडी पडी हुई हैं और दो पहिया वाले दुर्घटना का शिकार हो रहे हैंl कई महिलाये, बच्चे, बूढे घायल हो चुके हैं।

कालोनी के निवासियों ने कहा कि कम से कम समय पर कार्य होना चाहिए, गड्डे भरे होने चाहिए, नालियाँ होनी चाहिए, अलग अलग परियोजना के लिए हर बार सडकों को ना खोदा जाय, समय पर कार्य पूरा होना चाहिए।

कॉलोनी वालों ने स्पष्ट कहा कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

आज बाराही कालोनी के संजय वर्मा, लाल सिंह रावत, नंद किशोर कांडपाल, सुजान सिंह दसोनी, नवीन जोशी, कालोनी की कई महिलाएं और पहाड़ी आर्मी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  यूजीसी नियमों के खिलाफ लामबंदी, हल्द्वानी में 21 फरवरी को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
error: Content is protected !!