रानीखेत : भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चे के द्वारा कांग्रेस पार्टी का किया गया पुतला दहन

Share the News

रानीखेत। नगर मंडल में कांग्रेस पार्टी का  और उनके प्रदेश अध्यक्ष का भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चे के द्वारा पुतला दहन किया गया। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद भार्गव के द्वारा की किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विनोद भार्गव द्वारा कहा कि किस तरह से कांग्रेस पार्टी के लोग अनुसूचित समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

जबकि उनके पास किसी प्रकार के कोई भी तथ्य नहीं है। बिना तथ्यों के राजनीतिक महत्वाकांक्षा को साधने के लिए कांग्रेस पार्टी दुष्प्रचार कर रही है और अनुचित समाज के लोगों को आहत कर रही है।

कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रवी मोहन अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि किस तरह से कांग्रेस पार्टी अपने अंतिम अवस्था में पहुंच चुकी है और अपने आप को जागृत करने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री के ऊपर अनर्गल और तथ्यहीन आरोप लगा रही है।

इस पर जिला कार्यकारिणी सदस्य दीप भगत, जिला महामंत्री ध्यान सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा, मंडल महामंत्री दर्शन मेहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन भगत, हंसादत्त बवाड़ी, खजान जोशी, विपिन भार्गव, जगदीश अग्रवाल, हरिओम वाल्मीकि, सुमित वाल्मीकि, अभिषेक कुमार, नितिन वाल्मीकि, राजेंद्र आर्या, मनीष वाल्मीकि, दिनेश आर्या, बलवंत आर्या, विनोद कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

See also  कोटद्वार : जानकीनगर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन
error: Content is protected !!