भाजपा की वरिष्ठ नेत्री विमला रावत की कर्तव्यनिष्ठ को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष् महेंद्र भट्ट की सहमति पर मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान ने की घोषणा
रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत
रानीखेत। भाजपा महिला मोर्चा ने पार्टी प्रदेश नेतृत्व की हरी झंडी मिलने के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया है। रानीखेत संगठनात्मक जिले से वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला रावत को प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट ने मोर्चा का मंत्री नियुक्त किया है।
इससे पूर्व पार्टी के प्रति समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए पार्टी संगठन विभिन्न पदाें पर दायित्व सौंप चुका है।
वरिष्ठ नेत्री विमला रावत वर्तमान में ईड़ा क्षेत्र पंचायत क्षेत्र से बीडीसी हैं। साथ ही मोर्चा में कुमाऊं संयोजक का दायित्व निभा रही थीं।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद उन्हें अब प्रदेश मंत्री पद दिया गया है। इससे पूर्व वह 2007 में जिला पंचायत सदस्य व नियोजन समिति सदस्य रहीं।
वर्ष 2013 में उन्हें भाजपा का अल्मोड़ा जिला महामंत्री व 2016 में माेर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। 2018 में कुमाऊं संयोजक व 2020 में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा विमला रावत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की रानीखेत संयोजिका और 2022 के सल्ट विधानसभा चुनाव तथा चंपावत उपचुनाव में महिला मोर्चा प्रभारी, अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह की संयोजक आदि महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी।
विमला रावत को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व नैनीताल सांसद अजय भट्ट, दर्जा राज्यमंत्री कैलाश पंत व पीसी नैलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह मेहरा, दीप भगत व लीला बिष्ट, जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल ध्यान सिंह नेगी, नगर महामंत्री सुनीता डाबर, प्रकाश पंत, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो कैलाश बिष्ट, जिपं सदस्य युगल किशोर व शांति उप्रेती, आशुतोष शाही, चंदन भगत, निर्मला शर्मा, पूर्व प्रमुख द्वाराहाट ममता भट्ट, विनोद भट्ट, ममता भट्ट, दीप्ति गोयल, दिनेश घुघत्याल, पूजा लखेड़ा, गोपाल उप्रेती, उमा रावत, पंकज जोशी, विजय जीना, गौरव फत्र्याल, कमल कुमार, नरेंद्र नगी, कुणाल रावत, नवीन रावत, रेखा आर्या, मीना वर्मा, अनु सोनकर आदि ने कहा कि विमला रावत के प्रदेश मंत्री बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। मातृशक्ति को संगठन से जोड़ेंगी।


