रानीखेत : महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर वरिष्ठ नेत्री विमला रावत का सम्मान

Share the News

भाजपा में महिलाओं को मिलता है पूर्ण सम्मान: जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट

पार्टी संगठन को लंबे कार्यानुभव और कुशल कार्यकर्ता होने का लाभ मिलेगा: भूपेंद्र कांडपाल

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री विमला रावत को महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। संगठन जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने कहा कि विमला रावत पार्टी की कर्मठ सिपाही रही हैं।

पूर्व में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उनहोंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश मंत्री के तौर पर वह अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ मजबूती प्रदान करेंगी।

नगर स्थित अल्का होटल में भाजपाइयों की ओर से सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। प्रदेश मंत्री बनने पर विमला रावत का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने सभी से एकजुट होकर पार्टी व संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की।

जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल ने कहा कि भाजपा महिलाओं को पूर्ण सम्मान देती आई है। कर्मठ, धरातल पर कार्य करने और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते ही प्रदेश नेतृत्व ने विमला रावत को यह सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि विमला रावत के प्रदेश मंत्री बनने से महिला मोर्चा में और मजबूती आएगी। स्

इस अवसर पर आशुतोष शाही, ध्यान सिंह नेगी, चंदन भगत, कुलदीप अग्रवाल, दर्शन बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमा नेगी, रेखा आर्या, अनु सोनकर, प्रभा फर्त्याल, मीना वर्मा, विमला उप्रेती, आशा उप्रेती, भावना बुधोड़ी, पुष्पा बुधानी, जयंती देवी सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  रानीखेत महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
error: Content is protected !!