डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले निकले स्नेचर, गए थे घूमने, महिला से सोने की चेन झपटकर फरार, आरोपी गिरफ्तार

Share the News

पिथौरागढ़ के जौलजीबी में युवक-युवती की झपटमारी, MBBS छात्र समेत दो गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जौलजीबी क्षेत्र में दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार एक युवक और युवती ने सुनसान जगह पर महिला के गले से सोने की दो मालाएं छीन लीं। हालांकि पुलिस की तत्परता से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक और युवती बाइक से आए और बातचीत के बहाने उसका मोबाइल फोन ले लिया। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके गले से सोने के आभूषण (दो मालाएं) झपटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही जौलजीबी थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संभावित मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया और मुखबिर की सूचना पर गौरी पुल क्षेत्र के पास एक संदिग्ध लाल मोटरसाइकिल को रोक लिया।

मौके पर पीड़िता द्वारा पहचान किए जाने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए जेवर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान सन्नी सिंह (25 वर्ष, निवासी दिल्ली), जो एमबीबीएस का छात्र है, और हिमानी बोरा (23 वर्ष, निवासी नैनीताल), जो हल्द्वानी में रेडियोलॉजिस्ट का कोर्स कर रही है, के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

See also  नैनीताल : वन विभाग व विद्युत विभाग कर्मचारियों द्वारा पेड़ो को काटकर विद्युत लाइन को किया गया दुरुस्त
error: Content is protected !!