उत्तराखंड में शराब के नशे में धुत थानाध्यक्ष ने मचाया हंगामा, SSP ने लिया सख्त एक्शन

Share the News

उत्तराखंड पुलिस की साख पर एक और सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है। देहरादून के राजपुर थानाध्यक्ष शेंकी चौधरी शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर तांडव मचाते नजर आए।

उनके द्वारा किए गए इस कृत्य की वजह से न सिर्फ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, बल्कि उनकी करतूत कैमरे में भी कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थानाध्यक्ष चौधरी अपनी गाड़ी को शराब के नशे में सड़क पर चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मारी है।

वीडियो में उनके वाहन के असंयमित तरीके से चलने से आसपास के वाहन चालक और आम लोग घबराए हुए दिखते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और SSP देहरादून ने तुरंत इस पर संज्ञान लिया।
थानाध्यक्ष चौधरी अपनी गाड़ी को शराब के नशे में सड़क पर चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मारी है। वीडियो में उनके वाहन के असंयमित तरीके से चलने से आसपास के वाहन चालक और आम लोग घबराए हुए दिखते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और SSP देहरादून ने तुरंत इस पर संज्ञान लिया।

वीडियो वायरल होने के बाद SSP ने शेंकी चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह वही थानाध्यक्ष हैं जिनका नाम पहले भी सेलाकुई थाने में विवादों में आ चुका था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि पूरे मामले की गहन जांच की जाए। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और वीडियोग्राफी के आधार पर जांच की जाएगी, ताकि आरोपों की सच्चाई का पता चल सके।

राजपुर थाने में शेंकी चौधरी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। SSP ने राजपुर थाने में उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल को नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है।

पुलिस महकमे में यह घटना एक चेतावनी के रूप में देखी जा रही है कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के द्वारा इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अब देखना यह होगा कि इस मामले में आगे पुलिस विभाग कितनी सख्ती दिखाता है और क्या शेंकी चौधरी के खिलाफ किसी तरह की सजा दी जाती है या नहीं।

See also  अल्मोड़ा : यूसीसी पंजीकरण की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, महानिबंधक डॉ. वी. षणमुगम की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण चर्चा
error: Content is protected !!