हल्द्वानी : महिला सुरक्षा सुरक्षा के दावे झूठे, अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति ने महिला को धमकाया, चौकी व थाने में नहीं हुई सुनवाई..

Share the News

हल्द्वानी।  शहर लगातार अशांत होता जा रहा है अराजक तत्व आए दिन शहर का माहौल खराब कर रहे हैं।

अराजक तत्वों के आगे पुलिस लाचार और बेबस नजर आ रही है। 

पिछले  महीने दमुवाढूंगा क्षेत्र में वही का अपराधिक प्रवृत्ति का मनोज गोस्वामी रात को 12:00 महिला के घर में हंगामा, अराजकता  व धमकी देने पहुंच गया।

महिला का कहना है कि मनोज गोस्वामी के भय के कारण डायल 112 बार पर भी कॉल नहीं कर पाए।

 महिला ने बताया कि वह बाहरी प्रदेश की रहने वाली है और मनोज गोस्वामी हमें बाहरी प्रदेश के होने के कारण धमकी देता है।  जिससे वह वह उसका परिवार दहशत में जीने को मजबूर है।

 महिला का कहना है कि मनोज गोस्वामी द्वारा हमें डराया धमकाया जाता है। जिससे हम अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

महिला  का कहना है कि कि हमें धमकी देता है कि चौकी और थाने में शिकायत करलो कोई फर्क नहीं पड़ता है।

दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगोंं का कहना है कि दमुवाढूंगा चौकी स्टाफ का उक्त अपराधी को संरक्षण रहता है।

महिला द्वारा काठगोदाम थाने में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने अभी तक उक्त अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति पर कोई कार्यवाही नहीं की। जिससे साफ है कि उक्त अपराधी को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।

महिला सुरक्षा के दावे नैनीताल पुलिस द्वारा किए जाते है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

दमुवाढूंगा क्षेत्र का उक्त अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति पत्रकारों व पार्षदों को भी धमकाता व परेशान करता है।

उक्त शातिर अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति ने 30 सितंबर को परेशान  करने के उद्देश्य से पहले एक पत्रकार के मोबाइल पर डेढ़ सौ का रिचार्ज किया फिर फोन कर परेशान व अभद्रता की।

पत्रकार द्वारा उसे अपराधिक प्रवृत्ति व्यक्ति को परेशान नहीं करने के लिए कहा गया तो वह न केवल अभद्रता करने लगा बल्कि व्हाट्सएप पर अंजाम भुगतने की धमकी भी देन लगा।

व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेजने के बाद डिलीट भी कर दिया।

उसकेेे बाद डायल 112 का दुरुपयोग कर पुलिस कर्मियों द्वारा दबाव बनानेेे के लिए उनकेेेेेेेेे प्रतिष्ठान पर पहुंच कर अभद्रता करनेे लगा।

उक्त अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति डायल 112 का दुरुपयोग कर जबरदस्ती दुकानों व घरों में घुस जाता है और दुर्व्यवहार व धमकाता  है। उक्त अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से छात्र, महिलएं, पार्षद व पत्रकार भी परेशान हैं। जो आए दिन लोगों को अलग अलग तरीके से परेशान करत रहता है।

क्या नैनीताल पुलिस उक्त अपराधी पर कोई कठोर कार्रवाई कर पायेगी?

दमुवाढूंगा क्षेत्र का अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के खिलाफ कई लोगों लोगों ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस उस  अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय तहरीर को दबा कर बैठ जाती है।

जिससे लोगों का कानून व्यवस्था से भरोसा उठता  जा रहा है तथा कई लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से अपराधियों का हौसला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। 

See also  कार की छत गायब-कट गए गले, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत देख कांप गया कलेजा
error: Content is protected !!