पति ने टोका तो पत्नी बनी हैवान! प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटा, नदी में फेंकी लाश

महिला और उसके प्रेमी ने 44 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को एक नदी में फेंका

महाराष्ट्र। ठाणे जिले में एक महिला और उसके प्रेमी ने 44 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को एक नदी में फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि बदलापुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को अपराध को अंजाम देने के बाद से फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वरिष्ठ निरीक्षक किशोर शिंदे ने कहा, ”आरोपी मनीषा परमार और लक्ष्मण भोईर (36) पड़ोसी थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे। किसन परमार ने अपनी पत्नी से उसके अवैध संबंधों को लेकर पूछताछ की थी।”

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने किसन परमार की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी, उसके शव को बिस्तर में लपेटा और बदलापुर की एक नदी में फेंक दिया और दोनों मौके से फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को परमार का शव बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और 238 (अपराध के सबूतों को मिटाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनकी तलाश जारी है।

See also  पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा से की मुलाकात
error: Content is protected !!