आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की गौरवपूर्ण उपलब्धि

रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत को कमांड प्रिंसिपल्स मीट के दौरान मध्यम वर्ग में “समग्र सर्वश्रेष्ठ आर्मी पब्लिक स्कूल ट्रॉफी” से सम्मानित किया गया। यह भव्य समारोह लखनऊ में दिनांक 07 नवंबर 2025 को आयोजित हुआ।

यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी विद्यालय के प्राचार्य श्री कमलेश जोशी ने मेजर जनरल नवनीत नारायण, एमजी आई सी एडम, से प्राप्त की।

इसी अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक श्री सैम हॉवर्ड स्मिथ को कमांड जोन में उत्कृष्ट बोर्ड परिणामों हेतु “सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव, वी एस एम, चेयरमैन, आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने संपूर्ण टीम को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए उनके अटूट समर्पण, टीम भावना एवं अथक प्रयासों हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

See also  उत्‍तराखण्‍ड मुक्‍त विश्‍वविद्यालय क्षेत्रीय अध्‍ययन केन्‍द्र रानीखेत में निःशुल्क पुस्‍तक मेले के आयोजन
error: Content is protected !!