अल्मोड़ा : लमगड़ा के सांगड़ गांव में महिला की हत्या

Share the News

अल्मोड़ा। लमगड़ा थाना क्षेत्र के सांगड़ गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। घर में बिस्तर पर उसका शव मिला। गले पर निशान और सोने गायब होने की वजह से माना जा रहा है कि लूट के का गलोबंद लिए हत्या की गई है।

एसएसपी ने मौका-मुआयना किया और घटना के जल्द खुलासे के लिए टीम गठित कर दी है।

सूचना के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मामला संदिग्ध है। हर एंगल से जांच की जा रही है।

जल्द ही मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सांगड़ गांव निवासी मोहन सिंह लमगड़ा में रेस्टोरेंट चलाते हैं। उनका बेटा चंडीगढ़ में नौकरी करता है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।

गांव में उनकी पत्नी गंगा देवी (60) अकेली रहती थीं। शनिवार की सुबह जब गंगा देवी बाहर नहीं निकलीं तो पड़ोसियों के उनके घर जाकर देखा। 

इस पर रविवार को एसएसपी देवेंद्र पींचा और सीओ गोपाल दत्त जोशी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बारीकी से जांच की। परिजनों ने बताया कि गंगा देवी के गले से गलोबंद गायब है। ऐसे में लूट के लिए हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

See also  ‘वन्दे मातरम्’ के 150 गौरवशाली वर्ष: एसएसबी रानीखेत व पीएम श्री नवोदय विद्यालय का संयुक्त राष्ट्रभक्ति आयोजन
error: Content is protected !!