अल्मोड़ा : सीमांत मुख्यालय मे बलकार्मिक आरक्षी रघुबीर सिंह को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत

अल्मोड़ा। सीमांत मुख्यालय मे बलकार्मिक आरक्षी रघुबीर सिंह को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत किया गया ।

इस उपलक्ष्य में  अमित कुमार महानिरीक्षक सीमांत रानीखेत के द्वारा कार्मिक को पदोन्नती अनुसार रैंक लगाकर शुभकामनाएं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पद के अनुसार अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाने तथा साथ ही साथ बल का नाम रौशन करने की सुझाव दिए ।

इस दौरान, पदोन्नत कार्मिकों का मनोबल बढ़ा हुआ था और उनका जोश एवं उत्साह देखने योग्य था।

समारोह मे  दुर्गा बहादुर सोनार (उप महानिरीक्षक), डॉ. ओ. बी. सिंह, उपमहानिरीक्षक (चिकित्सा),  देबासिस पाल (कमांडेंट),  डॉ.जे .के . शर्मा (कमांडेंट), कुमार सुंदरम (द्वितीय कमान अधिकारी),  अनिल कुमार जोशी (उप कमांडेंट),  प्रभाकर (उप कमांडेंट), बिकाश कुमार सिंह(उप कमांडेंट),  अरविन्द कुमार (उप कमांडेंट) श्री राहुल राय (सहायक कमांडेंट), व अन्य अधिकारीगण एवं बल कार्मिक उपस्थित थे।

See also  हल्द्वानी : एसपी क्राइम/ट्रैफिक यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
error: Content is protected !!