रानीखेत। गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक School में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, प्रेम और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर स्नेह, भावनाओं और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का उद्देश्य मां के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और ममता को सम्मान देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नाटक, कविताओं, गीतों एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माताओं के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। बच्चों ने मां के महत्व, उनके त्याग और जीवन में उनकी अमूल्य भूमिका को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर रमा माहरा तथा प्रधानाचार्या रितिका कांडपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मां हमारे जीवन की प्रथम गुरु होती हैं, जिनके संस्कार और मार्गदर्शन से व्यक्तित्व का निर्माण होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से सदैव अपनी माता का सम्मान करने और उनके प्रेम व त्याग के प्रति कृतज्ञ रहने का संदेश दिया।
कोऑर्डिनेटर रेखा जोशी, अध्यापिका हेमलता खाती एवं दिव्या गड़िया ने भी विद्यार्थियों को मातृ दिवस के महत्व से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और हमें हमेशा उनका आदर एवं सम्मान करना चाहिए।
कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर रमा माहरा, प्रधानाचार्या रितिका काण्डपाल, ममता नेगी, राशी नेगी, चीफ़ सेक्रेटरी कल्पना नेगी, कोऑर्डिनेटर वीना नेगी, रेखा जोशी, पुष्पा बिष्ट सहित समस्त शिक्षकों ने सहभागिता कर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

