दूल्हे को वरमाला पहनाकर दुल्हन ने पी लिया जहर, फिर जबरन प्रेमी के घर घुसी युवती, वापस लौटी बारात

Share the News

बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, जयमाल हुआ, सात फेरे से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार, सुबह परिजन प्रेमी के पास छोड़ आए

जयमाल तो हुई, मगर 7 फेरों से पहले फूट-फूटकर रोने लगी दुल्हन

शादी का घर था. तैयारियां हो चुकी थीं. गाजे बाजे के साथ बारात आई. दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष काफी खुश थे. दूल्हे और बारातियों का दुल्हन पक्ष ने धूमधाम से स्वागत किया।

जयमाला की रस्म भी अच्छे से हो गई. मगर जब मंडप पर दुल्हन 7 फेरे लेने पहुंची तो फूट-फूटकर रोने लगी।

 उतर प्रदेश के फतेहपुर में प्रेम-प्रसंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात जयमाल के बाद दुल्हन ने कीटनाशक पी लिया। यही नहीं उसने शादी से इनकार करते हुए कहा कि वह अपने प्रेमी से विवाह करेगी।

मामला प्रेमी तक पहुंचा तो उसने शादी से मना कर दिया। उधर दूल्हा भी शादी से इनकार करते हुए बारात वापस ले गया। दोनों जगह से ठुकराए जाने के बाद शनिवार को युवती जबरन प्रेमी के घर में घुस गई। वह प्रेमी से शादी करने पर अड़ी है। गुजरात में रह रहे प्रेमी को गांव बुलाया गया है।

गांव निवासी एक युवती की शादी बिंदकी कोतवाली के रजीपुर निवासी छेदीलाल निषाद से तय हुई थी। रजीपुर से शुक्रवार को बैंड बाजे के साथ बारात पहुंची। बारात का धूमधाम से स्वागत किया गया।

आगवानी के बाद जयमाल की रस्म हुई। दुल्हन ने जयमाल डाला इसके बाद घर के अंदर कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। हालांकि उसकी तबियत घर पर ही ठीक हो गई।

दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। उसने अपने प्रेमी से शादी करने की बात कही। पूरे समारोह में सन्नाटा छा गया। दूल्हे पक्ष के लोग भी परेशान हो गए।

दुल्हन का प्रेमी उसके ही गांव का ही एक युवक निकला। परिजनों ने जानकारी की तो पता चला वह गुजरात में है।

प्रेमी से लोगों ने संपर्क किया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर दुल्हन फिर से दूल्हे के साथ जाने को तैयार हो गई। लेकिन अब दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया।

उसने धमकी दी कि यदि अब उसके साथ शादी की गई तो वह जहर खाकर जान दे देगा। दूल्हा अपने परिवारीजनों के साथ बारात वापस ले गया। रात भर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। शनिवार सुबह दुल्हन अपने परिजनों संग प्रेमी के दरवाजे पहुंची और वहीं रहने के जिद पर अड़ गई।

प्रेमी के परिजनों ने विरोध किया लेकिन वह नहीं मानी और घर में घुस गई। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि बिना दुल्हन बारात लौटने की जानकारी मिली थी, लेकिन किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

See also  महाविद्यालय रानीखेत में उत्तराखंड के 25 वर्ष के आर्थिक विश्लेषण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
error: Content is protected !!