नैनीताल के भवाली स्थित कैची धाम मंदिर में हजारों भक्तों ने की नये साल में नीम करोली महराज के दर्शन
रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला
नैनीताल। नया साल का जश्न मनाने के लिए पहुँचे पर्यटक बाबा नीम करोली महाराज करने पहुंचे लोगो को भवाली से सटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम मंदिर को भेजा जा रहा है।
दस से 15 हजार लोगों ने किये बाबा के दर्शन भक्त जनों ने 2026 की शुरुआत बाबा नीब करोरी के आशीर्वाद से की। देश विदेश से लोग 2025 को विदा करने के बाद 2026 के आगमन पर कैंची धाम पहुँचे। पर्यटकों की भारी भीड़ से यातायात बाधित हुआ है।
नैनीताल में नव वर्ष की शुरुआत लोगों ने कैंची धाम, नयना देवी मंदिर, हनुमान गढ़ में दर्शन के साथ कि। इस दौरान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सैकड़ो की संख्या में भक्त कैंची धाम मंदिर पहुंचे।
श्रद्धालुओ की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भवाली में ही सभी वाहनों को रोका भवाली से कैंची धाम के लिए सटल सेवा की व्यवस्था की गई।
एसपी जगदीश चंद्र बताया कि नव वर्ष के पहले दिन कैंची धाम में जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।
ताकि जाम ना लग सके उन्होंने बताया पहले दिन सुबह से पूरे क्षेत्र में पुलिस द्वारा ग्रस्त की जा रही थी।उन्होंने बताया नव वर्ष की सुबह 5:00 बजे भारी पुलिस बल तेनात किये गए थे ।
कैची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को को कोई दिक्कतों को सामना न करना पड़े पुलिस जगह-जगह पर मुस्तैद दिखी सुबह से ही भक्तजन बाबा के दर्शन करने के लिए लाइंन में लगे हुए थे।




















