‘करोड़पति’ बाबू! घर से मिले ₹76 लाख, 1 किलो सोना और 4 बंगलों का दस्तावेज; ACB की रेड में खुला राज

Share the News

सैलरी कम, संपत्ति अपार — ACB की रेड में चौंकाने वाला खुलासा,सरकारी नौकरी की आड़ में अवैध साम्राज्य,

938% आय से अधिक संपत्ति: कनिष्ठ सहायक के ठिकानों पर ACB की रेड, नकदी-सोना और कई मकान बरामद

बीकानेर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कनिष्ठ सहायक के ठिकानों से करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा किया है। आरोपी शुभकरण परिहार पर आरोप है कि उसने भ्रष्टाचार के जरिए अपनी वैध आय से करीब 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित कर ली।

जयपुर स्थित ACB मुख्यालय को मिली गोपनीय शिकायत के बाद जांच शुरू हुई। जांच में सामने आया कि बीकानेर जिले के छोटे से गांव पूनरासर निवासी परिहार का पारिवारिक आर्थिक स्तर बेहद सामान्य है — पिता गांव में रहते हैं जबकि तीन भाई मजदूरी और कपड़े बेचने का काम करते हैं — लेकिन खुद उसने करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया।

💰 रेड में मिला ‘खजाना’

डीजी ACB गोविंद गुप्ता के निर्देशन और डीआईजी भुवन भूषण यादव की मॉनिटरिंग में 5 टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में सामने आया:

करीब 76 लाख रुपये नकद

लगभग 1.5 किलो सोना

करीब 3 किलो चांदी

बीकानेर शहर में 3 आलीशान मकान और 2 भूखंड

गांव पूनरासर में 1 मकान और 2 प्लॉट

करीब 100 बीघा कृषि भूमि

स्कॉर्पियो, स्विफ्ट, बोलेरो कैंपर सहित कई वाहन

करोड़ों के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज

जब्त दस्तावेजों की विस्तृत जांच जारी है।

📂 नौकरी से पदोन्नति तक

मार्च 2010: श्री डूंगरगढ़ पंचायत समिति, ग्राम पंचायत पूनरासर में रोजगार सहायक नियुक्त

2022: पदोन्नत होकर कनिष्ठ सहायक बना

फलोदी (बाप पंचायत समिति) के कानासर में कार्य

वर्तमान में उदट ग्राम पंचायत में पदस्थापित

See also  नैनीताल : विधायक सरिता आर्या ने भारतीय जनता पार्टी की नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए घर-घर जाकर किया जनसंपर्क
error: Content is protected !!