सोमेश्वर वनक्षेत्र में वनाग्नि से निपटने की तैयारी, National Disaster Response Force के साथ संयुक्त मॉक ड्रिल

अल्मोड़ा। सोमेश्वर वनक्षेत्र के मनान एवं पायखाम अनुभाग अंतर्गत वन विभाग द्वारा वनाग्नि की रोकथाम और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष Familiarization अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में National Disaster Response Force के जवानों ने सक्रिय भागीदारी की।

अभियान के दौरान वन विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों ने एनडीआरएफ टीम को जंगलों में लगने वाली आग के कारणों, संवेदनशील क्षेत्रों, नियंत्रण तकनीकों, सुरक्षा उपायों तथा उपलब्ध उपकरणों के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, वन संरचना और फायर सीजन में अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके बाद वन विभाग और एनडीआरएफ जवानों ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल का अभ्यास किया। काल्पनिक वनाग्नि की स्थिति बनाकर त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया, जिससे आपदा के समय प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की तैयारी परखी गई।

वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि वनाग्नि की घटनाओं पर शीघ्र नियंत्रण स्थापित कर वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम में एनडीआरएफ कंपनी कमांडर, सोमेश्वर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी, मनान, पायखाम, खौडिया व गैलेख अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों के बढ़ते आगमन को देखते हुए बढ़ाईं गई समय सीमा
error: Content is protected !!