हल्द्वानी : पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने पीडित पहाड़ी फौजी परिवारों के साथ भैरव चौक में दिया धरना और किया विकास प्राधिकरण का पुतला दहन

Share the News

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी के नगर अध्यक्ष फौजी भुवन चंद्र पाण्डेय (पहाडी हिंदू ) के नेतृत्व में भैरव चौक हल्द्वानी बाजार में पीडित पहाड़ी परिवारों (फौजी परिवार) के साथ दिया धरना और उन्होंने कहा कि भैरव चौक में 3 पहाड़ी परिवारों को उनकी दुकान और मकान का अधिकार छीना गया है।

कोरोना समय में उनको आग लगने के कारण मकान दुकान को सिर्फ रिपेयर करने के लिए खाली करवाया गया और अन्य को बेच दिया।

कुमाऊँ आयुक्त द्वारा और विकास प्राधिकरण सचिव द्वारा गिराने का आदेश होने पर भी अभी तक नजूल की भूमि में बने मकान को गिराया नहीं गया है।

इसमें एक परिवार जो सैनिक परिवार है जिनके पिताजी ने 1962, 1965 और 1971 की लड़ाई में देश के लिए युद्ध लड़े हैं।

पहाडी आर्मी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने पीडित परिवारों को न्याय दिलाने और उनके साथ खड़े रहने की की बात कही, धरना इसी जगह पर दिया जाएगा लगातार 11 बजे से 3 बजे तक।

पहाडी आर्मी के महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर और नगर अध्यक्ष कविता जीना ने कहा कि पीडित परिवारों के साथ खड़े है।

पीडित पक्ष से दीपा बोरा, मोहन कांडपाल, विनोद बिष्ट ने 1958 के बाद की पूरी कहानी रखी और सारे सरकारी नजूल भूमि कागज दिखाए। दीपा बोरा ने घोषणा की की वो लगातार आन्दोलन करेंगी।

आज यहां पर पहाड़ी आर्मी से प्रदीप रौतेला, विनोद नेगी, गीता चंदोला, कमलेश जेठी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

See also  हल्द्वानी में छात्रा लापता, दर्जी पर अपहरण का आरोप; नामजद तहरीर के बावजूद अज्ञात के खिलाफ FIR से उठे सवाल
error: Content is protected !!