पहाड़ी आर्मी ने संगठन विरोधी कार्य करने वाले पदाधिकारीयों को संगठन से किया निष्काशित

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए संगठन के पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री पहाड़ी हिन्दू सशक्तिकरण अभियान के संयोजक विनोद शाही, कोषाध्यक्ष भगवंत सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन कांडपाल,मिडिया प्रभारी गौरव गोस्वामी है।

उन्होंने कहाँ यह लोग लंबे समय से संगठन के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थे और संगठन विरोधी कार्यक्रमों में लिप्त पाए गए इसलिए संगठन ने निर्णय लिया और इनको संगठन से निष्कासित कर दिया है भविष्य में उनके द्वारा संगठन के दस्तावेज और नाम का प्रयोग और संवैधानिक और गैरकानूनी होगा जिसके लिए संगठन इनके ऊपर कारवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा।

उन्होंने बताया पहाड़ियां आर्मी संगठन पार्वती अस्मिता संस्कृति और संसाधनों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है और अनवरत कार्य करती रहेगी पहाड़ के मूल अस्तित्व को बचाने की इस मुहीम में हजारों की संख्या में लोगों का जुड़ाव हो रहा है बहुत जल्दी सम्मेलन कर प्रदेश और जिलों की कार्यकारणी का विस्तार किया जायेगा।

See also  मुनस्यारी : राजकीय इण्टर कॉलेज सैंणराधी में 'कौशलम् "कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले "का आयोजन
error: Content is protected !!