अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा नेता अनिल सिंह शाही की माता के निधन पर जताया शोक

Share the News

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंह शाही के बग्वालीपोखर रेवाड़ी स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी माता रेवती देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में धैर्य एवं साहस बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माता का स्नेह, त्याग और मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर होती है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह क्षति अत्यंत पीड़ादायक है, लेकिन ऐसे समय में आत्मबल और पारिवारिक एकजुटता ही सबसे बड़ी शक्ति बनती है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार और वे स्वयं इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।

See also  अल्मोड़ा : महाविद्यालय कुणीधार, माानिला में एक-दिवसीय शिविर का आयोजन
error: Content is protected !!