रानीखेत। पूर्व विधायक रानीखेत एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी Indian National Congress के नेता करन माहरा ने उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन इकाई ताड़ीखेत के अनुरोध पर शिक्षक भवन अल्मोड़ा के लिए 25 रजाइयां भेंट कीं।
शिक्षक भवन अल्मोड़ा के लिए दी गई इस सहयोगात्मक भेंट पर उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ताड़ीखेत इकाई ने आभार व्यक्त करते हुए होली महोत्सव की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
इस अवसर पर करन माहरा ने शिक्षकों के हितों के लिए संगठन को हर संभव सहयोग और मदद का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष किशोर जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पाठक, ब्लॉक मंत्री दिनेश भंडारी, संगठन मंत्री मनोज कुमार जोशी एवं लेखाकार चंद्र कुमार पपने सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।




















