द्वाराहाट : विजेपुर से धनखल के लिए रवाना हुए कतुर देवता, 11 दिवसीय वैसी (तपस्या) का हुआ शुभारंभ

Share the News

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट विकासखंड की ग्रामसभा विजेपुर में ग्रामीणों द्वारा आयोजित कतुर देवताओं की पारंपरिक वैसी (तपस्या) का प्रथम दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विजेपुर स्थित कतुर देवता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद पारंपरिक ढोल-निशानों और श्रद्धालुओं की जयकारों के बीच कतुर देवताओं की भव्य शोभायात्रा ग्राम धनखल के लिए रवाना हुई।

धनखल पहुंचने पर कतुर देवताओं का श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। अब ग्राम धनखल स्थित कतुर देवता मंदिर में देवता आगामी 11 दिनों तक वैसी (तपस्या) में विराजमान रहेंगे। इस दौरान क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और लोक परंपराओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ग्रामीणों ने बताया कि कतुर देवताओं की यह प्राचीन परंपरा क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे हर वर्ष पूरे श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ निभाया जाता है।

See also  आंधी-तूफान से भीमताल में भारी नुकसान, हरीश पनेरु ने किया दौरा, शीघ्र मुआवजे की मांग
error: Content is protected !!