रानीखेत। Army Public School Ranikhet की छात्रा चित्रांगदा सिंह ने तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
1 मार्च को Haridwar में आयोजित अंडर-15 वर्ष तीरंदाजी प्रतियोगिता के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य स्तरीय ट्रायल एवं चैंपियनशिप में भाग लेते हुए चित्रांगदा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक तथा टीम स्पर्धा में भी रजत पदक अपने नाम किया।
उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी 1 अप्रैल को Andhra Pradesh में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने चित्रांगदा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का यह परिणाम है।
उन्होंने कहा कि चित्रांगदा की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित ।




















