नैनीताल : व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर की नारेबाजी 

Share the News

नैनीताल में व्यापारियों ने मल्लीताल कोतवाली घेर कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल। व्यापारियों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया l व्यापारियों ने कहा कि पुलिस द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले के अनुसार पुलिस द्वारा मौखिक तौर पर रात्रि 11 बजे दुकान व् रेस्टोरेंट बंद करके जा रहे है।

जबकि रात्रि 11 बजे मार्किट बन्द का पुलिस के पास कोई लिखित आदेश नही है। जबकि शासन द्वारा पर्यटक स्थलों में 24 घंटे दुकान खोलने के आदेश उनके पास है।

व्यापारियों ने कहा कि कई समय से वे पुलिस के अधिकारियों से वार्ता करने का प्रयास किया है जो विफल रहा है।

पुलिस की मनमानी के चलते व्यापारियों को नुकशान झेलना पड़ रहा है साथ ही पर्यटन कि दृष्टि से नैनीताल की छवि भी धूमिल हो रही है।

मल्लीताल व्यापार मण्ड़ल अध्यक्ष किशन नेगी ने बताया कि पुलिस जबरन रात्रि 11 बजे मार्किट बन्द करवा रही है और व्यापारियों और होटल मालिको के साथ अभद्रता कर रही है।

व्यापारी आज उसका विरोध कर रहा है और कल दोबारा 2 बजे पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, अगर पुलिस उनकी मांग पूरी नही करेगी तो व्यापार मंडल उग्र आंदोलन में साथ प्रतिष्ठान अनिश्चितकाल के लिए बंद किये जाएंगे।

See also  अल्मोड़ा : जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनवरी, फरवरी एवं मार्च हेतु क्षेत्र पंचायत बैठकों का रोस्टर किया जारी
See also  मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस ” के अवसर पर सीमांत मुख्यालय रानीखेत में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी रईस खान रुचिर शाह, ए के भटनागर, अतुल शाह, मंटू शाह ममता केड़ा सोनू बिष्ट, दिलशाद, पंकज टंडन, प्रेम सागर, दर्जनों व्यापारी मौजूद थे l

error: Content is protected !!