हल्द्वानी में मंदिर में चोरी की कोशिश, पुलिस को देख चोर भागा — सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Share the News

हल्द्वानी। शहर में इन दिनों चोरों और नशेड़ियों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते चोरी की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं।

ताजा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के पॉलीशीट इलाके का है, जहां एक मंदिर में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार एक युवक चोरी की नीयत से मंदिर के अंदर घुस गया था। इसी दौरान पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही वह मौके से भाग निकला। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही चोर की नजर पुलिसकर्मियों पर पड़ती है, वह तेजी से मंदिर परिसर से भागने लगता है, जबकि पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़ते दिखाई दे रहे हैं।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में चोरों और नशेड़ियों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

स्थानीय पार्षद सहित क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

See also  उद्याेगपतियों ने दी उत्‍तराखंड से पलायन की चेतावनी
error: Content is protected !!