हल्द्वानी : शेर नाला पुल निर्माण की गुणवत्ता पर SDM की सख्ती, घटिया कार्य देखकर जताई नाराज़गी

Share the News

हल्द्वानी। जिला अधिकारी नैनीताल के निर्देशों पर उपजिलाधिकारी (SDM) प्रमोद कुमार ने शेर नाला पुल निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर कई खामियां सामने आईं, जिस पर SDM ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की।

मौके पर मौजूद अधिकारियों और संबंधित कार्यदायी संस्था को SDM प्रमोद कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

SDM ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला अधिकारी नैनीताल को प्रेषित की जाएगी। साथ ही निर्माण कार्य को तय मानकों के अनुरूप और मजबूती के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी कहा कि लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष और आंदोलन के बाद इस पुल के लिए धन स्वीकृत हुआ है और अब इसका निर्माण कार्य शुरू हो पाया है।

उन्होंने कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों का सामूहिक संघर्ष है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए और बरसात शुरू होने से पहले कार्य को पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनहित उनके लिए सर्वोपरि है और यदि आवश्यकता पड़ी तो गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

See also  सिंगल रहना Vs शादी करना। जाने क्या है बेस्ट। कौन रहताˈ है ज्यादा सुखी
error: Content is protected !!