जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत भवन सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य को लेकर रानीखेत में तैयारियां तेज हो गई हैं।
इसी क्रम में छावनी इंटरमीडिएट कॉलेज रानीखेत में 20 से 22 अप्रैल तक चलने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में छावनी परिषद की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रमा नेगी, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भुवन पांडे, चार्ज अधिकारी रानीखेत छावनी श्री राजेंद्र पंत, नगर पालिका चिलियानौला के चार्ज अधिकारी श्री राजेश बुधानी, कंप्यूटर प्रोग्रामर श्री अकील अहमद और श्री आदित्य सक्सेना, फील्ड ट्रेनर डॉ. प्रेम सागर एवं श्री साहिल शर्मा सहित कुल 44 प्रगणक और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को घर-घर जाकर सटीक जानकारी एकत्र करने, डिजिटल उपकरणों के उपयोग और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि भवन सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसे निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाएगा।

