रानीखेत के वरिष्ठ मैकेनिक मो. शरीफ का निधन, करन माहरा समेत कांग्रेस ने जताया शोक

Share the News

रानीखेत। क्षेत्र के प्रसिद्ध मैकेनिक और वाहन प्रेमी मो. शरीफ (91 वर्ष) के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वे लतीफ मोटर वर्क्स के संचालक थे और अपने सरल स्वभाव व काम के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे।

परिजनों के अनुसार, मो. शरीफ ने मात्र 11 वर्ष की आयु में ही वर्कशॉप में काम शुरू कर दिया था और जीवनभर गाड़ियों के प्रति उनका गहरा लगाव बना रहा। उनकी बड़ी बेटी सायमा, जो गुड़गांव में रहती हैं, ने बताया कि उनके पिता गाड़ियों के सच्चे प्रेमी थे और ब्रिटिश दौर की गाड़ियों के चलते-फिरते ज्ञानकोष माने जाते थे। अंतिम समय तक उनका जुड़ाव अपने काम से बना रहा।

परिवार में उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सायमा गुड़गांव में और छोटी बेटी फरीदाबाद में निवास करती हैं।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं CWC सदस्य करन माहरा तथा रानीखेत कांग्रेस ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। करन माहरा ने कहा कि मो. शरीफ एक नेकदिल, मेहनती और समर्पित व्यक्ति थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

मो. शरीफ का जीवन सादगी, मेहनत और अपने पेशे के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे रानीखेत क्षेत्र में शोक की भावना व्याप्त है।

See also  तल्ला जोहार के युवाओं द्वारा मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को चिकित्सक के स्थानांतरण के सम्बन्ध में ज्ञापन किया गया प्रेषित
error: Content is protected !!