रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में विश्वपर्यारण दिवस के उपलक्ष्य में गुलदावरी फाउंडेशन के सौजन्य से राष्ट्रीय सेवा योजना एवं संस्कृत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। जिसमें बांज, बांस, आडू जैसे फलदार एवं जलधारी पौधों को महाविद्यालय में लगाया गया।
गुलदावरी फाउंडेशन द्वारा 35 पौधों को प्रदान किया गया। छात्र संघ अध्यक्ष हर्षित रौतेला द्वारा बांज के पौधे प्रदान किये गये। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पाण्डेय द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सत्यमित्र एवं संस्कृत विभाग प्रभारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबीता कांडपाल उपस्थित रहे ।
तथा छात्र छात्राओं द्वारा नवीन भवन में पौंधा रोपण तथा स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी प्राध्यापकों तथा छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बनाए रखने की शपथ ली गई। गुलदावरी फाउंडेशन (एन जी ओ) द्वारा इस शुभवसर पर ग्रामीण विकास और रोजगार मॉडल को बढ़ावा देने हेतु एक सकारात्मक पहल भी की गई है।
गुलदावरी फाउंडेशन द्वारा अकादमिक विद्वानों और वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया गया है कि वे ग्रामीण विकास और रोजगार मॉडल के विकास एवं क्रियान्वयन हेतु नवीन परियोजना प्रस्ताव प्रस्तुत करें। चयनित परियोजनाओं के लिए फाउंडेशन अधिकतम ₹8 लाख तक का अनुदान समर्थन प्रदान करेगा।
प्रस्ताव का दायरा
परियोजना को 1 वर्ष की कार्यान्वयन अवधि के साथ तैयार किया जाना चाहिए।
मॉडल को परियोजना चरण के दौरान ही आय उत्पन्न करना प्रारंभ करना चाहिए, ताकि तुरंत आजीविका लाभ सुनिश्चित हो सके।
परियोजना पूर्ण होने के बाद भी निरंतरता और स्थायित्व सुनिश्चित करने हेतु एक निगरानी तंत्र शामिल होना आवश्यक है।
प्रस्तावों में कृषि विकास, वैकल्पिक आय अवसर, मूल्य संवर्धन एवं प्रसंस्करण जैसे विषयों का समावेश होना चाहिए। फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री संजय जोशी एवं श्री अनुज काण्डपाल ने इस प्रयास को सार्थक बनाने हेतु सभी प्रशिक्षुओं को आमंत्रित किया है एवं सहयोग की अपेक्षा की है।

