रानीखेत के आर्मी पब्लिक स्कूल में AWES रेजिंग डे धूमधाम से मनाया, खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह खबर

Share the News

रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी (AWES) रेजिंग डे उत्साह, अनुशासन और उमंग के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत क्रॉस कंट्री रेस से हुई, जिसे विद्यालय के प्राचार्य कमलेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

क्रॉस कंट्री रेस में वरिष्ठ बालिका वर्ग में तनुजा (नंदा देवी सदन) ने प्रथम, भावना रौतेला (कामेट सदन) ने द्वितीय और संजना (त्रिशूल सदन) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ बालक वर्ग में नैतिक अलमिया (नंदा देवी हाउस) प्रथम, अमन राणा (कामेट हाउस) द्वितीय और मोहित (नंदा देवी हाउस) तृतीय स्थान पर रहे।

इसके बाद आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकता और देशभक्ति का संदेश प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक वर्ग के बच्चों के लिए लेमन रेस, रस्साकशी, स्प्रिंग बॉल सहित कई मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें कैंट स्कूल रानीखेत के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन शारीरिक शिक्षक सैम हार्वर्ड सिंह और भूपेंद्र सिंह परिहार के निर्देशन में हुआ। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक साथ विद्यालय गान प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति और एकता से सराबोर कर दिया। प्राचार्य कमलेश जोशी ने प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए खेलों के महत्व और अनुशासित जीवन की प्रेरणा दी।

See also  युवती ने युवक पर डाला जबरन शादी का दबाव, युवती ने दी ‘ड्रम में भरने’ की धमकी
error: Content is protected !!