रानीखेत में युवा कांग्रेस की जिला बैठक, 8 अगस्त को खड़गे की हल्द्वानी रैली को सफल बनाने का लिया संकल्प

Share the News

संगठन विस्तार के तहत कई नई नियुक्तियां, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर जोर

रिपोर्टर: बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को रानीखेत में युवा कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अवनीश महल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में युवा कांग्रेस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहेगी और इसके लिए अभी से संगठनात्मक तैयारियां तेज करने की आवश्यकता है।

मुख्य अतिथि अवनीश महल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की सबसे मजबूत कड़ी है और आगामी विधानसभा चुनावों में युवाओं की भागीदारी निर्णायक साबित होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार के तहत कई नई नियुक्तियों की भी घोषणा की गई। अजय रावत को ताड़ीखेत ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष, कार्तिक रावत को चिलियानौला नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष, उज़ैब हुसैन (रानीखेत) को युवा विधानसभा उपाध्यक्ष, स्वास्तिक खुल्बे को जिला महासचिव, गिरीश कुमार को द्वाराहाट विधानसभा अध्यक्ष, मनोज कुमार को चौखुटिया ब्लॉक अध्यक्ष तथा ईश्वर को द्वाराहाट ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन युवा विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत ने किया।

इस अवसर पर युवा जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत, जिला महासचिव अरसालन शेख, रुद्र माहरा, दीपक सोंटियाल, पंकज किरौला, भावेश पंत, भरत, अभिनव मेहरा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  अल्मोड़ा में बाघ का आतंक: तड़म गांव में खेत के पास एक व्यक्ति को बनाया निवाला
error: Content is protected !!