भाजपा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के जन्मदिन पर नागरिक चिकित्सालय में बांटे फल।
रिपोर्टर — बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर रानीखेत में सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश देते हुए फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत के नेतृत्व में स्वर्गीय गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद मरीजों को फल वितरित कर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट के सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं की गईं।
इस अवसर पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों को सेवा कार्यों से जोड़ना समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का संदेश देता है। जरूरतमंदों और मरीजों के बीच पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछना तथा उनके साथ खुशी के पल साझा करना मानवीय सेवा का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
फल वितरण कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता डाबर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप भगत, जिला मंत्री रेखा आर्य, रितिका आर्या, पूजा बिष्ट, अम्बा बिष्ट, चन्द्रा देवी, मीना, शान्ति देवी और सरीता सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रुचि भट्ट को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।






