पिथौरागढ़ में देर रात भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में देर रात भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। 13 नवंबर की रात 12 बजकर 27 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले में जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे था।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

वहीं, 13 नवंबर की सुबह 10 बजे तक प्रदेश में भूकंप के किसी नए झटके की जानकारी सामने नहीं आई है।

भूकंप का विवरण:

तीव्रता – 4.2

समय – रात 12:27 बजे

गहराई – 5 किलोमीटर

केंद्र – पिथौरागढ़ जिला, उत्तराखंड

उत्तराखंड में भूकंप के झटकों के बाद प्रशासनिक और आपदा प्रबंधन एजेंसियों की स्थिति पर नजर बनी हुई है।

See also  पहाड़ में बाहरी लोगों का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा पहाड़ बचाने के लिए एक और आंदोलन की जरूरत - हरीश रावत
error: Content is protected !!