द्वाराहाट : ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरौला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखण्ड द्वाराहाट के अंतर्गत ग्राम सभा कफड़ा की अजनो बस्ती में पिछले दो वर्षों से व्याप्त पेयजल संकट के समाधान हेतु आज ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरौला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (SDM) द्वाराहाट को ज्ञापन सौंपा।

प्रमुख डॉ. आरती किरौला ने शासन-प्रशासन को अवगत कराया कि अजनो बस्ती के निवासी लंबे समय से पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में “जन-जन की सरकार” बहुउद्देशीय शिविर में भी इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने प्रशासन से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान कफड़ा बीना देवी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप रावत, पूर्व ग्राम प्रधान एवं भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

See also  थर्टी फर्स्ट और नव वर्ष के जश्न में नशे की तस्करी करने वाले 9 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
error: Content is protected !!