उत्तरकाशी में आग का तांडव! पवाणी गांव में 30 लकड़ी के भवन जलकर खाक, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में मंगलवार को भीषण अग्निकांड से भारी नुकसान

सिलेंडरों में ब्लास्ट होने से भीषण अग्निकांड की आशंका

 आग की चपेट में आने से गांव के करीब 30 लकड़ी के भवन जलकर राख हो गए 

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में मंगलवार को भीषण अग्निकांड से भारी नुकसान हो गया। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और गांव में बने लकड़ी के भवनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार, अग्निकांड में गांव के करीब 30 लकड़ी के भवन जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन लकड़ी से बने भवन होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

इस भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कई परिवारों के आशियाने आग की भेंट चढ़ गए। घटना के बाद गांव में दुख और दहशत का माहौल है।

फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान के वास्तविक आकलन को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की जरूरत है।

See also  16 दिन में 5 हत्याएं: उत्तराखंड की शांति पर खौफ की छाया, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
error: Content is protected !!