विधानसभा द्वाराहाट के दूरस्थ गांवों में भाजपा नेता अनिल शाही का जनसंपर्क अभियान तेज

ग्रामीण अंचलों में सक्रिय हुए भाजपा नेता अनिल शाही, क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में बन रहे सहभागी।

रिपोर्ट– बलवन्त सिंह रावत 

 रानीखेत/द्वाराहाट।  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी अनिल शाही इन दिनों विधानसभा के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

इस दौरान वे विभिन्न ग्राम सभाओं में आयोजित हो रहे वैवाहिक एवं सामाजिक समारोहों में शिरकत कर क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर रहे हैं और उनके सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं।

बता दें कि भ्रमण के दौरान अनिल शाही पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों और आम जनमानस से सीधा संवाद कर उनका हालचाल जान रहे हैं। वैवाहिक कार्यक्रमों में उनकी निरंतर उपस्थिति से ग्रामीणों के साथ सामाजिक संबंधों को मजबूती मिल रही है और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

द्वाराहाट और चौखुटिया सहित समूचे विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों में उनका यह जनसंपर्क और भेंट-मुलाकात का सिलसिला लगातार जारी है।

See also  हिमालय क्रांति पार्टी का जन सम्पर्क अभियान पांचवा दिन भी रहा जारी 
error: Content is protected !!