दिल्ली‌ : छः बार के विधायक मोहन बिष्ट से पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू ने की शिष्टाचार भेंट, जीत की दी शुभकामनाएं

Share from here

छः बार के विधायक मोहन बिष्ट से शिष्टाचार भेंट कर पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने दी जीत की शुभकामनाएं

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार मुस्तफाबाद सीट से जीते भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट से पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने शिष्टाचार भेंट की तथा जीत की बधाई दी।

बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्लिम बाहुल्य इस सीट पर जीत हासिल की है।

इस सीट पर आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के साथ ही ओवैसी की पार्टी की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प हो गया था।

ओवैसी ने यहां से दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मैदान में उतारा था।ताहिर हुसैन को 33 हजार 474 वोट मिले और वह तीसरे नंबर पर रहे।

मोहन सिंह बिष्ट ने आप के आदिल अहमद खान को 17 हजार 578 वोटों से हराया। वहीं कांग्रेस के अली मेहदी को11 हजार 763 वोट मिले।

बीजेपी ने यहां से मोहन सिंह बिष्ट को मैदान में उतारा जो पहले करावल नगर से विधायक थे।मोहन सिंह बिष्ट छः बार के विधायक हैं।

बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक और मुस्तफाबाद से चुनाव जीतकर छठी बार विधानसभा पहुंचे मोहन सिंह बिष्ट का जन्म 2 जून 1957 को हुआ था।

वह मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के अजोली गांव के रहने वाले हैं।वह 1976 दिल्ली में हैं।

यहां आते ही उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी तब से वह बीजेपी में ही है,मोहन सिंह बिष्ट पहली बार 1998 में विधायक बने थे।

उसके बाद 2003,2008, 2013 और 2020 में लगातार विधायक चुने गए थे,साल 2025 में बीजेपी ने उन्हें करावल नगर विधानसभा से मुस्तफाबाद शिफ्ट किया था।

जो मुस्लिम बाहुल्य सीट है, इसके बावजूद मोहन सिंह बिष्ट ने यहां से भी शानदार जीत दर्ज की और पार्टी के भरोसे को कायम रखा।

मुस्तफाबाद सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ए आई एम आई एम के ताहिर हुसैन,आम आदमी पार्टी के आदिल अहमद खान और कांग्रेस के अली मेहदी जैसे उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला था।

इस अवसर पर पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि मोहन बिष्ट पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जोशीली जनसभाओं एवं भव्य रोड शो तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकास एवं दूरदर्शी सोच के कारण ही आज भाजपा लोगों के मन एवं मस्तिष्क में बस चुकी है।

जिसका जीता जाता उदाहरण हाल ही में उत्तराखंड में हुए नगर निगम चुनाव एवं दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत है। 

कर्नाटक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह कारवां लगातार आगे बढ़ता जा रहा है और निश्चित रूप से आने वाले समय में पूरा देश भगवा मय होने वाला है।

इसके साथ ही उन्होंने विधायक बिष्ट को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता रंजीत गडाकोटी,हरीश शर्मा एवं राजीव शर्मा भी उपस्थित रहे।


Share from here
See also  हल्द्वानी : पुलिस द्वारा अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 28 अराजक तत्व हिरासत में, 42 लोगो पर की कार्यवाही
error: Content is protected !!