रानीखेत : अमर शहीद बृजेश रौतेला की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

अमर शहीद बृजेश रौतेला की पंचम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, सुंदरकांड पाठ व श्रद्धांजलि सभा में वीर सपूत को किया नमन

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। अमर शहीद बृजेश रौतेला की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता करते हुए शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह रावत रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और अतुलनीय त्याग आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने शहीद बृजेश रौतेला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का वातावरण देशभक्ति और सम्मान की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

इस दौरान शहीद के परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त की गईं तथा ईश्वर से दिवंगत वीर आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद बृजेश रौतेला के अमर बलिदान को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके त्याग और बलिदान को सदैव कृतज्ञता एवं गर्व के साथ स्मरण करता रहेगा।

See also  रानीखेत : सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2025 के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
error: Content is protected !!