अल्मोड़ा के ध्रुव रावत ने युगांडा इंटरनेशनल में जीता रजत

अल्मोड़ा। युवा बैडमिंटन खिलाड़ी ध्रुव रावत ने युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज 2025 के मिक्स डबल्स में रजत पदक जीतने में सफलता हासिल की है।

युगांडा के कंपाला में 19 से 23 फरवरी तक इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

इसमें भारत की ओर से राष्ट्रीय बैडमिंटन अकादमी गुवाहाटी में प्रशिक्षण ले रहे ध्रुव रावत और आंध्र प्रदेश की मनीषा की जोड़ी ने मिक्स डबल्स के फाइनल में जगह बनाई थी।

खिताबी मुकाबले में ध्रुव व मनीषा की जोड़ी का सामना भारत के ही ईशान भटनागर और एस नारायण की जोड़ी से हुआ।

पहला सेट 21-18 के अंतर से हारने के बाद दूसरे सेट में 9-3 के स्कोर के बीच रिटायर्ड हर्ट होने के कारण ध्रुव व मनीषा की जोड़ी को मैच से हटना पड़ा।

इस कारण ध्रुव व मनीषा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

See also  एम्बुलेंस में अमानवीयता! घायल पति के बीच पत्नी से जबरन करवाई सफाई, घटना ने झकझोरा
error: Content is protected !!