TCS मैनेजर की पत्नी की व्हाट्सएप चैट से खुलासा: ‘शादी से पहले का मेरा.!
भाभी का पास्ट नहीं बल्कि’, TCS मैनजर मनव शर्मा की बहन ने किया सनसनीखेज खुलासा
मानव शर्मा न्यूज : टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या से माता-पिता और बहन सदमे में हैं। वह आरोपी पत्नी और सुसराल वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। केस दर्ज होने के बाद मानव की पत्नी निकिता परिवार सहित गायब हैं।
हालांकि उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगाए आरोप गलत बताए।
मृतक की बहन आकांक्षा ने उनकी बात का खंडन किया। उनका कहना है कि मानव पुलिस कार्रवाई की धमकी देने से तनाव में आ गए थे। बहन आकांक्षा ने शुक्रवार को बताया कि घटना वाले दिन निकिता की ढाई बजे काॅल आई थी।
उससे पहले 12:40 बजे तक मानव से बात हुुई थी। उससे कुछ दस्तावेज पीपीटी बनाने के लिए भेजे थे। निकिता मानव से बात करने के लिए बोल रही थी। कहा था कि वह कुछ करने वाले हैं।
इस पर उसको तुरंत काॅल किया। मगर, उसने काॅल नहीं उठाया। उन्होंने मैसेज भेजा। इसमें लिखा कि वह वीडियो देख रहा है। वीडियो बंद हो जाएगा। मानव से हालचाल पूछा। यह लिखकर पूछा कि उन्होंने बुरा सपना देखा है। कोई बात तो नहीं है।
इस पर उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं। सोने के लिए बोल दिया। भाई के ठीक होने के बारे में पता चलने पर निकिता को बता दिया। लग रहा था कि पति-पत्नी झगड़ा नहीं करें।
निकिता को सोने के लिए बोल दिया। उसे शांत करने के लिए मैसेज किए थे। अंदाजा नहीं था कि भाई इस तरह का कुछ काम करेगा।
मानव को इंस्टाग्राम पर एक आईडी से निकिता की पुरानी जिंदगी के बारे में बताया गया था। इसके बाद से भाई तनाव में आ गया था। उसने हाथ की नस काट ली थी। माता-पिता ने मुंबई जाकर समझाया था।
वह निकिता से तलाक लेने आगरा आया था। मगर, उसे निकिता और उसके परिवार वालों ने घर पर धमकाया, जिससे वह तनाव में आ गया। उसने आत्महत्या कर ली। उधर, माता-पिता कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। वह एक ही बात कह रहे हैं कि कार्रवाई की जाए।
बरहन(आगरा)। मानव शर्मा की पत्नी निकिता ने खुद पर आरोप लगने के बाद वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि मानव इससे पहले भी दो बार सुसाइड की कोशिश कर चुके थे। सुसाइड से कुछ समय पहले ही उसने मानव के पिता और बहन को इस बारे में आगाह किया था।
वीडियो के बाद निकेता परिवार सहित गायब हैं। निकिता ने मानव की बहन से व्हाट्सएप पर हुई चैट के साक्ष्य भी पेश किए। उनका कहना है कि मानव जिस बात को लेकर बहुत ज्यादा परेशान था, वह पास्ट था।
सुसाइड वाले दिन शाम को छोड़कर गए थे मायके
निकिता ने बताया कि सुसाइड वाले दिन शाम को उसे हंसी-खुशी बरहन मायके में छोड़कर गया था। कहा कि मानव कुछ समय से बहुत तनाव में थे। तनाव में उन्होंने दो बार अपनी जान देने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों बार उसने ही उन्हें बचा लिया था। इस बारे में उसने ससुराल के सदस्यों को भी बताया था, लेकिन उन्होंने पति पत्नी के बीच का मामला बता कर टाल दिया। बकौल निकेता, मानव की यह स्थिति देखकर वही उसे मुंबई से आगरा लेकर आई थी।
भावुक हो जाता था भाई
बहन का कहना है कि मानव शादी पर जब विदा कराकर निकेता को ला रहा था, तब वह खुद भी रो रहा था। उसका रोना देखकर भावुक हो गया था। कह रहा था कि उसके माता-पिता कैसे रहेंगे? वह किसी के दुख को देखकर भावुक हो जाता था।
एआई इंजीनियर सुभाष ने भी की थी आत्महत्या
बेंगलूरू की कंपनी में बतौर एआई इंजीनियर काम कर रहे अतुल सुभाष मोदी ने भी खुदकुशी की थी। उन्होंने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया था।
यह 1 घंटा 20 मिनट का था। 24 पन्नों का सुसाइड नोट भी था। उन्होंने पत्नी और ससुरालियों पर आरोप लगाए थे।