हल्द्वानी : पुलिस की गिरफ्त में आये दो नशे के सौदागर

 हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

दोनों के पास से 250 अवैध प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन मिले हैं, नशे के यह सौदागर बनभूलपुरा के रहने वाले हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि तीन पानी बाईपास के पास चेकिंग अभियान में इन दोनों तस्करों को पकड़ा गया है।

जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

 

See also  रानीखेत : भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर विकासखंड ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
See also  पीएचडी उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. गोपाल मंडल, युवा साहसिक साहित्य पर किया शोध

 

error: Content is protected !!