हल्द्वानी : पुलिस की गिरफ्त में आये दो नशे के सौदागर

 हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

दोनों के पास से 250 अवैध प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन मिले हैं, नशे के यह सौदागर बनभूलपुरा के रहने वाले हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि तीन पानी बाईपास के पास चेकिंग अभियान में इन दोनों तस्करों को पकड़ा गया है।

जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

 

See also  चंपावत मामले को लेकर रानीखेत में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला फूंका
See also  अल्मोड़ा : बी0आर0सी0 धौलादेवी में सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन

 

error: Content is protected !!