रानीखेत : पर्यटन सीजन को देखते हुए पर्यटकों के लिए गोल्फ ग्राउंड का समय बढ़ाया गया

रानीखेत। पर्यटन सीजन को देखते हुए शासन व आर्मी की संयुक्त बैठक कर गोल्फ ग्राउंड को पर्यटको के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया।

बता दे कि पूर्व मे गोल्फ ग्राउंड को सुब्ह 11 बजे से 2 बजे तक खोला जा रहा था। पर्यटन सीजन को देखते हुए आज से गोल्फ ग्राउंड को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है।

सयुंक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने बताया कि पहले गोल्फ ग्राउंड को 11 बजे से 2 बजे तक खोला जा रहा था। क्षेत्रीय जनता के निवेदन पर आर्मी के साथ बैठक कर नयी टाइमिंग रोज सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और रविवार व अवकाश के दिनों दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक आम नागरिको व पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।

इससे पर्यटकों व क्षेत्रीय जनता को ज्यादा समय घूमने को मिलेगा और रानीखेत के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

See also  उमरावनगर विद्या मंदिर में संकुल स्तरीय बौद्धिक, खेल, विज्ञान एवं गणित मेले का आयोजन 
error: Content is protected !!